सायंस में पिहु, कॉमर्स में साक्षी बनी डीएवी खूंटी के टॉपर
रांची, मई 13 -- खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में स्वामी श्रद्धानंद डीएवी पब्लिक स्कूल, खूंटी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में पिहु कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मानस सोनी ने 84.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मयंक राज ने 84 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशु कुमारी शर्मा ने 82.6 प्रतिशत, आदित्य कुमार ने 81.2 प्रतिशत तथा नितिन कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में साक्षी मिश्रा ने 82.8 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकुश मिश्रा ने 78.4 प्रतिशत अंक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.