साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया गया
बोकारो, अगस्त 13 -- दामोदा, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) चंद्रपुरा लोकल कमेटी द्वारा दुग्दा स्थित बीसीकेयू कार्यालय में साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमेरिका साम्राज्यवाद और इजरायल के हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूंजीवाद हो बर्बाद व साम्राज्यवाद मुर्दाबाद नारे लगा रहे थे। सीटू के वरीय नेता दौलत महतो ने कहा कि दुनिया में पूंजीवादी ताकतें आम जनता का शोषण कर रही हैं। साथ ही फिलिस्तीन पर इजरायल के हमले और अमेरिकी की साम्राज्यवादी नीतियों की कड़ी निन्दा की गई। बीसीकेयू दुग्दा शाखा अध्यक्ष धनेश्वर सोरेन ने कहा कि मजदूर वर्ग को साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा। सत्यनारायण महतो, अनिल बाउरी, लखन दास, हीरामन महतो, जगमोहन महतो, धानेश्वर महतो,आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.