लखीसराय, सितम्बर 30 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। केआरके मैदान में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में लखीसराय युवा विकास मंच के संयोजन में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह-सुबह मैदान में 500 से अधिक महिला-पुरुष और युवाओं ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। गुजरात से पहुंचे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक और रविशंकर के शिष्य निलेश लाड ने सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सामूहिक हास्य अभ्यास ने शिविर में अलग ही माहौल बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक इसमें हिस्सा लिया। अभ्यास समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों ने कई बार ...