सिद्धार्थ, मार्च 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में राप्ती नदी तट के बगल निर्माणाधीन भगवान परशुराम वाटिका में हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम डुमरियागंज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 240 जोड़ों ने 30 हवन कुंडों में विधि-विधान से सामूहिक हवन पूजन कर लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और विश्वशांति की कामना की। महाआरती, बालाजी श्रृंगार व भंडारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।धर्म रक्षा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल के आचार्य बृजेश पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कर कराया गया। इसके बाद गुरुकुल के 40 बटुकों व विद्वान पुरोहितों के निर्देशन में दो चरणों में यज्ञ व हवन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जिसमें महिला-पुरुष के जोड़े पारंपरिक वेशभूषा में शामिल रहे। पूरा परिसर वैदिक मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.