सिद्धार्थ, मई 11 -- बिजौरा/भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के बिशुनपुरहरि गांव के मंदिर परिसर में रविवार को समस्त राष्ट्रवादी युवाओं एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने सहभागिता कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ...