वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) विक्रम संवत 2083 के अवसर पर काशीवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में सुबह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर नव वर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी तथा देश, समाज और विश्व के कल्याण की कामना की। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक जागरूकता एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.