लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज के मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल के साथ कमेटी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम दरबार, द्वादश ज्योतिर्लिंग की आरती कर किया। क्षेत्रीय महिलाओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। गायक राकेश लक्खा ने भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर महामंत्री राम शंकर जायसवाल, सुरेश श्रीवास्तव, अनुराग साहू, अलिकेश कसेरा, आशीष प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार वर्मा, राजेश त्रिपाठी, मोनू निगम, कामता प्रसाद जायसवाल, मुरली मनोहर त्रिपाठी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.