मुरादाबाद, फरवरी 17 -- सीता रसोई ट्रस्ट ने बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका में सुंदर कांड का पाठ कराया। उन्होंने हनुमान चालीसा साथ भंडारे का भी आयोजन किया। सुंदर कांड राजकुमार गोस्वामी ने अपनी टीम के साथ किया। उन्होंने भजनों की प्रस्तुति कर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। संस्था के अध्यक्ष हृदयेश कुमार सिंह एवं अध्यक्ष उदय भान सिंह ने हनुमान जी की भक्ति एवं शक्ति का गुणगान किया। अंत में आरती के बाद भंडारा किया गया। सुनील कुमार शर्मा, राकेश कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, सुधांशु कौशिक, विवेक पांडे, गीता शर्मा, कविता गुप्ता, सुप्रीत सिंह, सरोज गुप्ता, निधि गुप्ता, गीतांजलि, किरण शर्मा आदि शामिैल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...