प्रयागराज, जून 13 -- कनकधारा परिवार की ओर से हनुमत निकेतन में आयोजित पांच दिवसीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य पाठ वाचक आचार्य पं. हरे राम द्विवेदी रहे। संस्था की अध्यक्ष व गायिका स्वाती निरखी ने कहा कि सुंदरकांड और बजरंग बाण पाठ के माध्यम से विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारा का संदेश देना है। इस अवसर पर बजरंगबली का आरती-पूजन किया गया। भंडारा में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...