कुशीनगर, सितम्बर 30 -- ढाढ़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थित राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभाग करने आए विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं व भविष्य के भारत की संकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने विकसित,आत्मनिर्भर, समतामूलक, शिक्षित, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संपन्न व सामाजिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण की अपनी कल्पना को भाषण के माध्यम से व्यक्त किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजकीय महाविद्यालय सुकरौली के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे सपनों का भारत केवल व्यक्तिगत कल्पना का विषय नहीं है, बल्कि यह देश के प्रत्येक नागरिक के साम...