मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। चालू वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना के तहत विवाह की उम्मीद में 10 हजार जोड़ों ने आवेदन किए हैं। शासन की ओर से इस साल मात्र 906 का लक्ष्य तय किया गया है। जबकि, बीते साल भी 12 हजार जोड़ों की ओर से शादी के लिए आवेदन किए गए थे। दो चरणों में 2055 जोड़ों की शादी हुई थी। योजना में समाज कल्याण विभाग की ओर एक लाख रुपए के बजट में शादी कराई जाती है। 64 हजार दुल्हन के खाते में रुपए भेजे जाते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी का कहना है कि आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है। प्रपत्रों की जांच कराई जाएगी। पहले चरण की शादी के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। 31 अगस्त को यह प्रक्रिया पूरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...