वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, हिटी। उत्तर प्रदेश भवन और निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बेटे-बेटियों की सामूहिक शादियां 26 अप्रैल को होगा। मंडलीय आयोजन में दो सौ बेटे-बेटियों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उप श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने दी। उप श्रमायुक्त ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में वाराणसी के 60, जौनपुर के 40, गाजीपुर के 60 और चंदौली के 40 लाभार्थी शामिल होंगे। आयोजन से 15 दिन पहले उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.upbocw.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत एक लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इसमें 85 हजार रुपये सीधे खाते और 15 हजार रुपये प्रशासनिक मद में दिए जाएंगे। योजना में उसी श्रमिक को लाभ मिलेगा जिसकी पंजीयन अवधि एक वर्ष हो चुकी है। वर की उम्र 21 और वधू की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.