इटावा औरैया, मार्च 22 -- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा आयोजित पंद्रहवां सामूहिक कन्या विवाह समारोह रविवार को रामलीला परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 16 वर-वधू जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन न केवल पुण्य कार्य हैं, बल्कि समाज में एकता और समरसता का संदेश भी देते हैं। इसमें जाति-पाति का कोई भेदभाव नहीं होता, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने समिति को 21 हजार रुपये की नगद भेंट भी प्रदान की और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष हरीमोहन राजपूत एवं विवाह संयोजक श्याममोहन गुप्ता ने बताया कि परिषद पिछले 14 वर्षों से निरंतर इस आयोजन को करती आ रही है और अब तक 350 से अधिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.