गया, अप्रैल 12 -- शहर के टेकारी रोड स्थित तैलिक भवन में रविवार को गया जिला तैलिक साहू सभा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से निर्णय किया गया कि 28 अप्रैल को धूमधाम से सामूहिक विवाह सह भाामाशाह की जयंती मनायी जाएगी। समारोह को लेकर पदाधिकारियों को कार्य को दायित्व को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षा जिलाध्यक्ष संजू लाल व उपाध्यक्ष प्रेमचंद भारती ने की। बैठक में सुरेश प्रसाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, रंजय कुमार, लक्ष्मण लाल, बैधनाथ प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, उमेश प्रसाद, विनोद कुमार व कन्हाई साव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.