हमीरपुर, मई 19 -- भरुआ सुमेरपुर। संगम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में आठ जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समारोह का शुभारंभ उमाकांत द्विवेदी एवं लोकेंद्र महाराज ने दीप जलाकर किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अजय प्रजापति, उपाध्यक्ष पवन टेलर, योगेश उर्फ गुड्डु गुप्ता, हेतराम, सरोज, रामनारायण सभासद, भाटिया खान, शैलेंद्र प्रजापति समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। 21 से हिम्मत बाबा समाधि स्थल पर धार्मिक कार्यक्रमभरुआ सुमेरपुर। जनपद के इंगोहटा गांव स्थित प्रसिद्ध हिम्मत बाबा समाधि स्थल पर 21 से 28 मई तक वार्षिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयो...