उरई, मार्च 20 -- माधौगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को स्व बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज के परिसर में विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 115 जोड़ों में से 101 जोड़ों ने विधिवत विवाह किया। 100 जोड़ों ने सात फेरे लेकर विवाह किया। गुरुकुल से आए बटुकों ने विवाह संपन्न कराया। वहीं मींगनी निवासी एक मुस्लिम जोड़ा सोनम संग गुलफराज को उरई निवासी हाजी एम यू हुसैन ने निकाह कबूल कराया। इससे पहले रस्मों के साथ परिजनों ने पारंपरिक गीत गाए। कार्यक्रम में जयमाला,सात फेरे सहित पारंपरिक रस्में संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक मूलचंद निरंजन,व्लाक प्रमुख मोहित कुमार,व नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास ने सभी नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक प्रमाण पत्र सोने, चांदी के आभूषण एंव ग्रहस्थी का सामान वितरित किया।इसके पूर्व विधायक मूलचंद निरंजन ने कह...