एटा, जुलाई 1 -- बुधवार को जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी समारोह का आयोजन हुआ। इसमें में 360 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह एवं 14 मुस्लिम जोड़ों का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर लिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी ने डीएम अरविंद सिहं के साथ सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए गए है, जिसमें 64 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए गए है, 21 हजार रुपये की गृहस्थी उपयोगी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई है। वहीं 15 हजार रुपये सम...