उरई, मई 16 -- उरई। संवाददाता पूर्व जिपंस सुरेन्द्र मौखरी की याद में विजय विक्रम मौखरी परिवार की ओर से शहर में 17 मई को सर्व समाज सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 13 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। समिति के लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अनूप सिंह रिंकू मौखरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। इस दौरान चंद्रशेखर मौखरी की देखरेख में विवाह समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव सांसद आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि राजाराम पाल पूर्व सांसद के अलावा संरक्षक के रूप में पुष्पेन्द्र यादव ममना पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर मौजूद रहेंगे। यह सभी जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। जबकि स्वागतकर्ता में चंद्रशेखर मौखर...