कन्नौज, मार्च 23 -- कन्नौज। सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शहर के पीएसएम डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजन किया गया। इस आयोजन में 128 जोड़े एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। जिनमें 124 हिंदू और 4 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम में एकता, उत्साह और भाईचारे का माहौल साफ नजर आया।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इसे समाज में समानता और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह में शामिल दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। वैदिक मंत्रोच्चार और निकाह की रस्मों के साथ विवाह संपन्न कराए गए, जिससे धार्मिक विविधता के बीच एकता की झलक दिखाई दी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई थीं। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने कहा कि शासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.