मथुरा, जनवरी 24 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत श्री बरसाना धाम फाउंडेशन एवं ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के सामूहिक विवाह समारोह में 101 वर-वधु विवाह के बंधन में बंधे। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर कन्यादान किया। शनिवार को माताजी गोशाला में संतों के सानिध्य में फाउंडेशन के चेयरमैन जय भगवान गोयल ने ब्रज प्रभात सेवा संस्थान के साथ सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया। इसमें 101 निर्धन जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान प्रातः गोधूलि बेला में 101 युवकों की बारात बैंड-बाजों की धुन पर निकाली गई। तोरण द्वार के उपरांत सभी वर-वधुओं के मंत्रोच्चार के मध्य फेरे संपन्न कराए गए। विवाह में सभी विवाहित जोड़ों को दहेज के रूप में घरेलू उपयोग का संपूर्ण सामान उपलब्ध कराया गया तथा वधुओं को सोने-चांदी के आभूषण भी प्रदान किए गए। विवाह समारोह के दौरान उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.