सामूहिक विवाह समारोह में सात जोड़ों की कराई गई शादी
उरई, मई 9 -- उरई। संवाददाता शहर में महाकवि कालीदास उ.म. विद्यालय में सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। इसमें सात जोड़ों की शादी विधि विधान के साथ कराई गई। जोड़ों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर व सात फेरे लेकर जीवन साथी बनाया। समारोह में आए हुए अतिथिगणों ने आशीर्वाद दिया।पाल बघेल महासभा के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत रामशरण दास महाराज व गंगादास महाराज ने आयोजन की शुरूआत दीप प्रज्जवलन कर की। दोपहर को एक साथ सात दूल्हों की बारात गाजे, बाजे के साथ निकली। इसके बाद द्वारचार आदि रस्म अदा की गई। यह भी पढ़ें- सामूहिक कन्या विवाह समारोह में होंगे बेटियों के हाथ पीले और तो और वरमाला कार्यक्रम हुआ। इसमें वर वधु ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो लोगों ने पुष्प वर्षा की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.