सामूहिक विवाह समारोह में नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- रसूल पनाह में आयोजित नौ कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में विधायक अमन गिरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए समारोह में विधायक अमन गिरि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सिद्ध बाबा स्थान के महंत बाबा त्रिवेणी गिरि महाराज सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे संत महात्माओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक सहयोग, समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनते हैं। यह भी पढ़ें- लामीचौर में सामूहिक विवाह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.