सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 145 जोड़े
हरदोई, अगस्त 24 -- हरदोई। सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के 145 जोड़े हो गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम मल्लावां कार्यक्रम स्थल गोमती लॉन एण्ड बैन्केट हॉल माधौगंज में समारोह हुआ। इसमें विकास खण्ड बिलग्राम में 42, माधौगंज में 45, मल्लावां में 36 नगर माधौगंज के 03, मल्लावां में 09, बिलग्राम में 09, कुरसठ में 01 कुल 145 जोड़े उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विधायक आशीष सिंह आशू, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन एवं नोडल अधिकारी उपस्थित रहें। जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सभी को मिल-जुल कर आपसी सहयोग से रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.