लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- कोतवाली क्षेत्र के कामतानगर गांव में मंगलवार को रमाशंकर निषाद की ओर गरीब एवं निर्धन परिवारों की 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न कराया गया। इस आयोजन में अंगद संग शोभा, आयुष संग ज्योति, भोले संग सुमन, अंकुर संग पूनम, पिंटू संग रोशनी, कृष्णा संग मनीषा, श्रीप्रकाश संग किरन, अरुण सिंह संग आरती, अजय संग खुशबू , परमजीत सिंह-परमजीत कौर, नूर मोहम्मद संग शौहर शामिल रहे। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता रमाशंकर निषाद ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए दहेज के रूप में प्रत्येक जोड़े को एक-एक बाइक सहित गृहस्थी का सामान भेजा। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- कई जोड़ों ने एक साथ जीने-मरने की खाई कसमें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.