कानपुर, मई 24 -- कानपुर। तैलिक पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट कार्यालय में रविवार को परिचय कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता महासभा की संरक्षिका कु. पूर्णिमा साहू ने की। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि बसंत पंचमी के अवसर पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोह का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यहां डॉ.रामाश्रय साहू, महेश साहू, मीनू साहू, उर्मिला साहू, कुलदीप साहू, प्रीति साहू, लीलावती साहू, सुशील साहू, रमेश राठौर, शाश्वत साहू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...