नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य की सशक्त पहल है। साथ ही समाज में समानता, सम्मान और सहयोग की भावना को का एक प्रेरणादायक प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में बेटियों को वह सम्मान दिया गया है, जो हर परिवार अपनी बेटी के विवाह में देना चाहता है। समाज के सक्षम वर्ग और जरूरतमंद परिवारों को जोड़ने का यह प्रयास सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। समारोह में हर कन्या को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जिससे वह विवाह के बाद आत्मनिर्भर बनने के लिए कदम आगे बढ़ा सकें। साथ ही, उनके कौशल विकास और...