गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- - विभाग को 250 शादी कराने का मिला है लक्ष्य - हिन्दू रीति रिवाजों से 23 वहीं मुस्लिम रीति रिवाजों से 11 जोड़ो ने रचाई शादी गाजियाबाद, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 23 हिन्दू जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो वहीं 11 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। योजना के तहत लोनी में शनिवार को हुए कार्यक्रम में विधायक नंद किशोर गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में समानता और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी सराहना की, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर को आसान बनाती हैं। सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक वधु के बैंक खाते में 60 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई। ...