कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा कर लाभ लेने के मामला में जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और उपायुक्त एनआरएलएम को संयुक्त जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जलालाबाद ब्लॉक के एक गांव की युवती ने जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र को प्रार्थना पत्र देकर स्वीकार किया कि उसने पिता के इलाज के पैसों के लालच में आकर गलत आवेदन किया था। आरोप है कि यह आवेदन जिलाधिकारी आवास पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो युवती का जीजा भी है ने कराया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को दे दी गई है। जांच के लिए दो अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी आशुतोष मो...