बहराइच, जून 1 -- तेजवापुर, संवाददाता। ब्लॉक तेजवापुर के ग्राम फत्तेपुर निवासी संभर पुत्र सुद्दी ने मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग के निदेशक और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उनकी भतीजी का सामूहिक विवाह योजना के तहत 29 मार्च को ऑनलाइन आवेदन कराया गया था। आवेदन के साथ सभी आवश्यक अभिलेख भी जमा किए गए। आवेदन के बाद कई बार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद न तो किसी ने जानकारी दी और न ही मोबाइल पर कोई सूचना भेजी गई। 27 मई को जिले पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की भी कोई जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण लाभार्थी उसमें शामिल नहीं हो सकी और योजना के लाभ से वंचित रह गई। आरोप लगाया कि लाभार्थी के स्थान पर किसी अन्य को योजना का लाभ दिला दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...