गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह योजना में आवेदन शुरू हो गए है, इसके लिए 15 सितंबर तक आवेदन होंगे। समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि योजना में सभी वर्गों के लोगों को लाभ दिया जाता है।

योजना की वित्तीय सहायता योजना में आवेदन शुरू हो गए है। जो अब 15 सितंबर तक किए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि जहां पहले योजना में सरकार द्वारा प्रति शादी पर 51 हजार की धनराशि खर्च की जाती थी, वहीं अब इसके स्थान पर एक लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

आय सीमा में परिवर्तन योजना में पहले आवेदन कर्ताओं की अधिकतम आय की सीमा दो लाख थी, वहीं उसके स्थान पर अब आय की सीमा को बढ़कर तीन लाख रुपये किया गया है। योजना में 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डाले जाएंगे और कन्या के वस्त्र, आभूषण, गिफ्ट इ...