कौशाम्बी, फरवरी 23 -- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के तिलक नगर म्योहरा निवासी एक दिव्यांग पिता ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेटी का नाम सूची में शामिल न होने पर अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई है। बताया कि आवेदन करने व सभी दस्तावेज लगाने के बाद भी सूची में नाम शामिल नहीं किया गया। इसके चलते बेटी की शादी सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत नहीं हो सकी। नगर पंचायत दारानगर के वार्ड एक निवासी दिलीप कुमार पासी पुत्र स्व. सुख्खी ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री लाजो का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत किए जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। योजना से संबंधित सभी आवश्यक अभिलेख नगर पंचायत में जमा किए गए थे और संबंधित कर्मियों द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। वह दिव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.