कुशीनगर, अप्रैल 11 -- कुशीनगर। श्रम विभाग के अन्तर्गत उप्र भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। यह कार्यक्रम 1 मई को गोरखपुर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें गोरखपुर मण्डल के सभी जनपदों के पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों का विवाह कराया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने जिले के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित किया जाता है कि जिन श्रमिकों का पंजीयन कम से कम 1 वर्ष पूर्ण कर चुका है तथा वे अपनी पुत्री का विवाह इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कराना चाहते हैं, वे निर्धारित अभिलेखों के साथ आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र पंजीकृत श्रमिकों को सामूहिक विवाह के लिये Rs.85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.