मुरादाबाद, फरवरी 10 -- जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी के बाद कार्रवाई से हड़कंप मचा है। मूढापांडे ब्लाक के छह ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन के बाद अब छजलैट और कुंदरकी के ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी पत्र जारी किए जा रहे हैं। वह जवाब देंगे कि सत्यापन में कैसे गड़बड़ी हुई। मूढपांडे में ओवर ऑल छह फीसदी गड़बड़ी अधिकारियों ने स्वीकारी है। वहीं ओवर ऑल वह दो फीसदी ही गड़बड़ी मानते हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गहनता से पड़ताल की गई। अब छजलैट और कुंदरकी ब्लाक के उन ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी पत्र जारी कर जवाब मांगा जा रहा है जो सामूहिक विवाह योजना के मामले में कहीं न कहीं लिप्त हैं। वह अपना पक्ष रखेंगे। मुरादाबाद में कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने प्रभारी मंत्री के सामने गड़बड़ी का मुद्दा उठआया था। जिले में सामूहिक विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.