मथुरा, मार्च 14 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चार ब्लाक के 81 जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहनाकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। यहां राया रोड पर एसडी ग्राण्ड पैलेस होटल में गुरुवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राया ब्लाक के 19, बलदेव ब्लाक के 10, मांट ब्लाक के 23 एवं नौहझील ब्लाक के 29 जोड़ों का सामूहिक विवाह समाज कल्याण विभाग द्वारा धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नौहझील की ब्लाक प्रमुख सुमन चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि गरीब मजदूरों के लिए यह बेहद कल्याणकारी योजना है। उन्होने कहा कि गरीब मजदूरों को इस योजना का पूरा लाभ उठाना चाहिए। योजना के तहत एक जोड़े पर सरकार एक लाख रुपये खर्च करती है। कार्यक्रम में पंचायत सचिव अनुज चौधरी व राकेश चौधरी, बाजना नगर पंचायत से रिषीपाल सिंह, एडीओ कल्याण सिंह, ...