उरई, मार्च 17 -- उरई। मां संकटा देवी मंदिर समिति के सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़ों के हाथ पीले हो गए। जयमाला के बाद जोड़ों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई। आयोजन कमेटी के साथ आए हुए अतिथिगणों ने समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए मंगल जीवन की कामना की। वहीं, विदाई के वक्त उपहार स्वरुरूप सामान दिया गया। आयोजन से जुडे़ लोगों ने बताया कि मंदिर कमेटी कई सालों से बेटियों की शादी करा रही है। राठ रोड स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के चलते पांडाल को भव्यता से सजाया गया। दोपहर को एक साथ दूल्हों की बारात गाजे, बाजे के साथ निकली। इसमें बड़ी संख्या में बारातियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख जगहों पर बारातियों का स्वागत हुआ। बारात घूमने के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां द्वारचार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.