बिजनौर, मार्च 17 -- धामपुर। अल्हेपुर विकास खंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 315 जोड़ों की शादी कराई गई। जिसमें 75 मुस्लिम कन्याओं का निकाह व 240 हिंदू कन्याओं का विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्योहारा मार्ग स्थित सियाराम बैंक्वेट हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नवविवाहित जोड़ों को अपने हाथों से उपहार भी दिया। वहीं, निकाह होने के बाद मुस्लिम कन्याओं ने कहा कि योगी सरकार गरीब बेटियों के लिए समर्पित है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार अभी सामूहिक विवाह योजना में एक कन्या पर एक लाख रुपए खर्च कर रही है। सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.