शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। रामलीला मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 251 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें 211 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह और 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता और विवाह उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की एफडी कराई जाती है। इसके अलावा 25 हजार रुपये की राशि से साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा और गद्दा सहित अन्य सामग्री दी जाती है, जबकि 15 हजार रुपये कार्यक्रम की व्यवस्थाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.