बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखण्ड किसान सेवा समिति के तत्वाधान में डिग्री कॉलेज प्रांगण, अतर्रा में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में कुल 25 नवयुगल दंपत्तियों का विवाह सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ कराया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता रहे। प्रत्येक युगल दंपति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान अजय चौहान, मनी कश्यप, राधा, गोपाल सोनी, राजकुमार सोनी, आदर्श चतुर्वेदी, रिंकू गुप्ता रोहन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.