हरदोई, फरवरी 26 -- संडीला। अखिल भारतीय दोसर महासभा द्वारा नगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह हुआ। कार्यक्रम में 23 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि समारोह में जनपद लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर और हरदोई सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग भी मिलता है। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों और गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, महासचिव राजेश कुमार गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.