कानपुर, मार्च 1 -- श्री यज्ञसैनी हलवाई वैश्य समाज द्वारा खाड़ेपुर रामलीला पार्क में सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और सात फेरे लेकर जीवन भर का साथ निभाने की कसम खाई। पूर्व विधायक अजय कपूर व संस्था के पदाधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि संस्था लंबे समय से सामूहिक विवाह कराती आ रही है। जरूरतमंद लोगों का दहेजमुक्त विवाह निःशुल्क कराया है। संस्था द्वारा नवदंपतियों को गृहस्थी का सामान भी भेंट किया गया। समारोह में वर-वधू पक्ष की ओर से पहुंच सगे संबंधियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समिति के महामंत्री व प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता, सरस्वती गुप्ता, ऋचा गुप्ता, अनीता, दीक्षा, कमलेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.