नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा। महिला उत्थान मंडल की ओर से रविवार को सेक्टर डेल्टा-1 के सामुदायिक केंद्र में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 वर-वधु ने सात फेरे लिए। महिलाओं ने दूल्हों को कार में बैठाकर ढोल-नगाड़ों की गूंज और नाचते-गाते बारात निकाली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शहर के लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। नव दंपतियों को उपहार स्वरूप गृहस्थी के सभी सामान भेंट किए गए। विवाह समारोह में रूपा गुप्ता, अंजू पुंडीर, प्रियंका चौहान, प्रतिभा झा, संगीता शर्मा,नीरा डागुर, शांति त्रिपाठी, सुमन शर्मा, मंजू गुप्ता,सरदार मनजीत सिंह, हरेंद्र भाटी,आलोक सिंह, दीपक भाटी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.