सोनभद्र, मई 8 -- सोनभद्र। महिला थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और विवाहिता को घर से निकालने के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमवार गांव निवासी आरती देवी ने महिला थाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जनवरी 2023 को कोन थाना क्षेत्र के किशुनपुरवा निवासी पप्पू कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। पति शराब पीकर मारपीट करता था और चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज करता था। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि सास गुलबासी देवी, ससुर राममूरत, गनेश प्रसाद, उर्मिला देवी और ...