महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी स्वामीनाथ प्रसाद ने अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसकी पुत्री उर्मिला की शादी 4 नवंबर 2025 को सामूहिक विवाह में सोनू भारती निवासी रसूलपुर झुंगिया थाना गुलरिहा गोरखपुर के साथ हुई थी। विवाह के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित के दामाद सोनू भारती, उसके पिता सुरेश प्रसाद और मां दुर्गावती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.