सामूहिक विवाह में बायोमैट्रिक से लगेगी वर-वधू की हाजिरी
कन्नौज, जुलाई 29 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब वर-वधू की उपस्थिति बायोमैट्रिक के माध्यम से दर्ज की जाएगी। विवाह कार्यक्रम के दौरान सत्यापन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने योजना के आवेदकों को वर और वधू दोनों के आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। आधार में दर्ज फिंगरप्रिंट पुराना या अमान्य होने की स्थिति में कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने में दिक्कत हो सकती है। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पोर्टल पर कुछ तकनीकी बदलाव किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने वाले वर-वधू की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके लिए आधार में दर्ज बायोमैट्रिक डेटा का अपडेट होना जरूरी है। विभाग ने योजना के तहत आवेदन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.