सामूहिक विवाह में जेवर के बजाय नगद रकम देगी सरकार
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्याओं को दी जाने वाली वैवाहिक उपहार सामग्री व्यय के नियमों में बदलाव किया गया है। समाज कल्याण निदेशालय ने कन्याओं को चांदी की पायल और बिछिया खरीदने के लिए दी जाने वाली 4000 रुपये की रकम खाते में दी जाने वाली 60 हजार की धनराशि में समायोजित करने सुझाव दिया था। निदेशालय के पत्र आधार पर शासन ने अब कन्याओं के खाते में 60 के बजाय 64 हजार रुपये जारी करेगा। वैवाहिक उपहार सामग्री पर व्यय की जाने वाली धनराशि 25 हजार के स्थान पर 21 हजार दी जाएगी। इसी तरह कार्यक्रम आयोजन पर खर्च होने वाली रकम 15 हजार ही रहेगी। इस तरह एक लाभार्थी को एक लाख रुपये दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.