आगरा, मई 4 -- भारत विकास परिषद 'सुरभि' द्वारा सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें छह बेटियों के घर बसाने की नेक पहल को सबकी सराहना मिली। समारोह के अंतर्गत पहले जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन से घुड़चढ़ी की रस्म के बाद बैंड बाजों के साथ सामूहिक बरात निकाली गई। फिर महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में मंच पर वरमाला के बाद समाजसेवियों ने नवयुगलों को आशीर्वाद दिया। अलग-अलग सुसज्जित मंडपों में सभी नवयुगलों ने सात फेरे लिए। सुरभि की सदस्याओं ने सभी बेटियों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। अध्यक्ष निधि अग्रवाल, प्रीति उपाध्याय, वंदना अग्रवाल, नीलिमा शर्मा, निधि बंसल, सचिव अंजलि अग्रवाल, ममता जैन, संयोजक निहारिका अग्रवाल आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं। यह भी पढ़ें- विवाह बंधन में बंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.