भदोही, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। सीतामढ़ी मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 जोड़ों की शादियां कराई गईं। आयोजकों ने नए जोड़ों को गृहस्थी के सामानों को देने का काम किया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सीता के पूजन के साथ किया गया। सुभाष चन्द्र गहलोत एवं उनकी पत्नी अर्चना गहलोत, दयावंती पुंज एजुकेशनल ट्रस्ट की निदेशक चित्रा सिंह बनकावत, डीपीएमएस के प्रिंसिपल जे शर्मा, प्रबंधक कैलाश ने बारात की अगवानी की। जयमाल समारोह के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 30 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विवाह संस्कार के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में अश्वनी, सरिता सेलवन, डा. अंजली सिंह, डॉ. अनित दुबे, प्रसेनजीत सिंह, धीरेन्द्र पाल, राजेश सिंह आदि रहे।

हिंदी ...