जौनपुर, मार्च 16 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला धाम चौकिया में मां चौकिया जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 18 जोड़े दाम्पत्य सूत्र वंधन में बंधे। बाराती नाचते गाते शीतला धाम मंदिर का परिक्रमा किए। बारात में रथ, डीजे, राधा कृष्ण की झांकी शामिल रही। पंडाल में 18 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली तो पूरा पंडाल भक्ति में हो गया। लोगों ने मां शीतला का जयकारा लगाते वर-वधू को आशीर्वाद दिया।जयमाला कार्य के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों ने हवन कुंड में प्रज्ज्वलित अग्नि के सात फेरे लगाए। तत्पश्चात सिंदूरदान की रस्म निभाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे। शीतला चौकिया मंदिर के महंत विवेकानंद महाराज ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.