रामपुर, मार्च 2 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 90 गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन आगापुर रोड स्थित गीत गोविंद रिसोर्ट में एक भव्य एवं गरिमामय रूप में हुआ। जिसमें धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ जोड़ों के विवाह संस्कार पूर्ण हुए। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा निर्धारित अनुदान राशि एवं उपहार सामग्री पात्र नवविवाहित जोड़ों को प्रदान की गई। इस अवसर पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि विगत दिवसों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत जो पात्र जोड़े किसी कारणवश विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए थे, उनका विवाह आज विधिक एवं विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि शासन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.