सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 304 जोडे़ एक दूजे के हुए। इसमें दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। धार्मिक रीति रिवाज के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। राबर्ट्सगंज डायट परिसर में सोमवार की सुबह से ही वर-वधु पहुंच गए। शादी समारोह की तैयारी वर व वधु पक्ष द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ की गयी। बाकायदे बारात आयी, बारात का स्वागत किया गया, वर व वधु पक्ष के लोगों का सेवा सत्कार किया गया। जनप्रतिनिधियों की मौजदूगी में 302 हिन्दू एवं 02 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 304 जोड़ो का सामूहिक विवाह उनके रिति-रिवाज के अनुसार कराया गया। शादी में प्रति जोड़ा एक लाख रूपये व्यय किया, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एंव गृहस्थी की स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.